दुमका, मार्च 6 -- जामा। प्रतिनिधि जामा थाना क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना में कार्यरत एक प्रोजेक्ट मैनेजर के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। पीड़ित की शिकायत पर जामा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार केरल राज्य के निवासी जयराज नायर वर्तमान में दुमका जिले में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के कार्य में प्रोजेक्ट मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने जामा थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनकी कंपनी दुमका जिले के सरैयाहाट एवं जामा प्रखंड के विभिन्न गांवों में पेयजल आपूर्ति के लिए जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्य कर रही है। इसी क्रम में चिगलपहाड़ी पंचायत के सुग्गापहाड़ी गांव में जलमिनार एवं जल प्रशोधन संयंत्र का निर्माण कार्य चल रहा है। पीड़ित के अनुसार 2 मार्च की रात क...