जामा मस्जिद में 72 शहीदों को श्रद्धांजलि
अलीगढ़, अगस्त 24 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए 24 अगस्त 1857 को शहीद हुए 72 शहीदों को ऊपरकोट स्थित जामा मस्जिद में रविवार को श्रद्धांजलि दी गई। मस्जिद में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि एसएसपी नीरज जादौन रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मेयर मोहम्मद फुरकान ने की। श्रद्धांजलि सभा में बताया कि मस्जिद के इमाम मौलाना अब्दुल जलील ने अपने 72 साथियों के साथ अंग्रेजों के खिलाफ मडराक पर जंग लड़ते हुए शहादत हासिल की थी। इन शहीदों की कब्रें मस्जिद परिसर में मौजूद हैं। एसएसपी नीरज जादौन ने कहा कि यहां आकर उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। यह भी पढ़ें- Aligarh News: जुलूस ए मुहम्मदी को लेकर हुई बैठक उन्होंने कहा कि श्रद्धांजलि सभा के माध्यम से उन्हें जंगे आजादी में शहीद हुए 72 लोगों के बारे में जानकारी मिली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.