भदोही, मार्च 17 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माह रमजान का तीसरे असरे मे मस्जिदों चल रही विशेष नमाज तरावीह मुकम्मल होने का सिलसिला शुरु हो गया है। नगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित जामा मस्जिद में सोमवार की रात तराहवीह का पहला दौर मुकम्मल हो गया। इस दौरान मस्जिद में नमाजियों ने हाफिजे कुरआन हाफिज अनिसुल कादरी को फूल माला पहनाकर इस्तकबाल करते हुए उन्हें तोहफे आदि देकर सम्मानित किया। मुल्क और कौम की भलाई के लिए दुआ मांगी गई। उलमा ए कराम हाफिज अनिसुल कदारी पेश इमाम जामा मस्जिद ने माहे रमजान की फजीलते बयान करते हुए इस माहे मुबारक को अल्लाह का बेहतरीन तोहफा बताया। कहा कि यह माह हमें न सिर्फ नेकिंया कमाने का मौका देता है बल्कि गुनाहों से मगफिरत करने का अवसर प्रदान करता है। इस मौके पर हाजी महमूद अत्तारी, मौलाना आवेश पेश इमाम शाही, मुफ़्ती आफता...