मुरादाबाद, मार्च 18 -- मुरादाबाद। रमजान के महीने में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुरान पढ़ा जाता है। शहर की ज्यादातर मस्जिदों में बीच रमजान में कुरान मुकम्मल हो जाता है, लेकिन की जामा मस्जिद समेत कई अन्य मस्जिदों में 29 वीं शब-ए-कद्र यानी 28 वें रोजे को कुरान मुकम्मल होता है। शहर की जामा मस्जिद में नायब शहर इमाम मुफ्ती फहद अली ने नमाज-ए-तरावीह में कुरान सुनाया। जिसके चलते बुधवार को 28 वें रोजे को जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल हो गया। इस मौके पर मुल्क की तरक्की व अमन के लिए दुआ कराई गई। वहीं मंडी चौक स्थित शाही मस्जिद में भी बुधवार को कुरान मुकम्मल हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...