औरैया, मई 28 -- याकूबपुर, संवाददाता। कस्बे की जामा मस्जिद में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज पारंपरिक श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ अदा की गई। इस अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में पहुंचने लगे थे। नमाज के दौरान पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल बना रहा। मुख्य इमाम की अगुवाई में नमाज अदा कराई गई। नमाज के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। त्योहार को लेकर बच्चों और बड़ों में खासा उत्साह दिखाई दिया। यह भी पढ़ें- ईद-उल-अजहा पर मस्जिदों में अदा हुई नमाज, अमन-चैन और भाईचारे की मांगी दुआ पूरे कस्बे में उत्सव जैसा माहौल रहा। वहीं पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक...