समस्तीपुर, मार्च 14 -- समस्तीपुर। शुक्रवार को चौथे जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। शहर के जामा मस्जिद में नमाज में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे। यहां करीब दो हजार रोजेदारों ने नमाज अदा की। वहीं शेख टोली, मस्जिद, काशीपुर स्थित मस्जिद, धरमपुर स्थित मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में अल्लाह के आगे हाथ फैला कर रोजेदारों ने रोजा कबूल करने और गुनाहों को माफ करने की फरियाद की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर देश में अमन चैन के साथ कौम की तरक्की के लिए दुआ मांगी। एक बजे चौथे जुमा की नमाज अदा की गई। इस संबंध में कारी मोतीउउर्रहमान ने कहा कि रमजान उल मुबारक का आखरी असरा चल रहा है। इस माह में सदका, फितरा , जकात अदा की जाती है। जिसमें अल्लाह पाक देने वालों और इबादत करने वालों के अजर बढ़ा देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...