बोकारो, मई 4 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के सदमा कला पंचायत के सदमा कला गांव निवासी सह जामा मस्जिद पेटरवार के मोआजिम मौलबी अख्तर सोमवार को जामा मस्जिद में असर की नमाज पढ़ हज बैतुल्लाह के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व वे सदमा से पैदल चलते हुए जामा मस्जिद पहुंचे, जहां अंजुमन कमिटी की ओर से उनका फूल माला पहनाकर जोरदार तरीके से इस्तकबाल किया गया।इस मौके पर अंजुमन इस्लामिया कमिटी पेटरवार के सेक्रेटरी हाजी गुलाम सुभानी, हाजी गुलाम रसूल, गुलाम शामदानी,वली मोहम्मद, ऐनुल सिद्दीकी, दुखतार अंसारी,अनवर हुसैन,अब्दुल गनी,अब्दुल बारीक, साजिद हुसैन, मो.अजहरुद्दीन, सरफराज आलम सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.