सहारनपुर, फरवरी 11 -- बेटे को इलाज के लिए मेरठ ले गए नगर की जामा मस्जिद के मुतवल्ली और पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान के पिता सरफराज ख़ान का वापिस लौटते समय सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। हादसे में उनके पुत्र, कार चालक व एक अन्य भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान के पिता और जामा मस्जिद के मुतवल्ली सरफराज ख़ान (70वर्ष) बुधवार को अपने बेटे अहमद को इलाज के लिए मेरठ गए थे। मेरठ में एक निजी अस्पताल में बेटे को दिख़ाने के बाद देर शाम करीब सात बजे वह कार से वापिस नकुड़ लौट रहे थे। तभी कुछ देर बाद मेरठ-शामली-करनाल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गई और कार सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस घायलों को पास के अस्पताल ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.