सहारनपुर, अप्रैल 27 -- नकुड़, संवाददाता। नगर की जामा मस्जिद से अज्ञात चोर ने गल्ला उखाड़कर हजारों की नगदी चोरी कर ली। चोरी की घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है। रविवार को जामा मस्जिद कमेटी के सदस्य मोहम्मद अली ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बीते शनिवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक मस्जिद में दाखिल होता है और मस्जिद में रखे गल्ले के साथ छेड़खानी करता है। आरोप है कि उक्त चोर जामा मस्जिद में रखे गल्ले को उखाकर उसमें रखे करीब 10-12 हजार रुपये चोरी कर भाग गया। बताया कि चोरी की घटना मस्जिद व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरों में एक युवक मस्जिद से निकलता दिखाई दे रहा है। पूर्व पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने थानाध्यक्ष सुरेश कुमार से मिलकर चोरी की घटन...