देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। पलटन बाजार की जामा मस्जिद की संपत्तियों की देखरेख को बनाई गई नई कमेटी सोमवार को चार्ज लेगी। शनिवार को चार्ज लेने के दौरान हंगामा, धक्कामुक्की एवं मारपीट हो गई थी। नई एवं पुरानी कमेटी के पदाधिकारियों से शहर के कई जिम्मेदारों ने वार्ता की है और इस मामले में कोई भी विवाद न करने की नसीहत दी है। नवनियुक्त सचिव अमीर कुरैशी का कहना है कि चार्ज को लेकर विवाद नहीं है। कुछ लोगों ने अड़चन की, उन्हें समझा दिया गया है। कानूनी रूप से कमेटी बनी है, चार्ज देने में किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। चार्ज लेकर मस्जिद, संपत्तियों एवं गरीबों की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.