दुमका, अप्रैल 4 -- जामा। जामा प्रखंड अंतर्गत प्रसिद्ध चुटोनाथ चड़क पूजा समिति में इन दिनों विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। समिति के गठन को लेकर दो अलग-अलग पक्ष आमने-सामने आ गए हैं। दोनों ही पक्ष अपने-अपने स्तर पर कमेटी गठन का दावा कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पूजा के संचालन एवं व्यवस्थाओं को लेकर मतभेद बढ़ने के कारण यह विवाद गहराया है। एक पक्ष ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर नई समिति के गठन की घोषणा की, वहीं दूसरे पक्ष ने भी अलग बैठक कर अपनी कमेटी बनाने का दावा किया है। इस विवाद के कारण स्थानीय श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। लोगों का कहना है कि चुटोनाथ चड़क पूजा क्षेत्र की आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है, ऐसे में आपसी विवाद से आयोजन की गरिमा प्रभावित हो सकती है। स्थानीय बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने...