दुमका, अप्रैल 17 -- जामा, प्रतिनिधि। जामा प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क एवं पुलिया निर्माण की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में जिला परिषद सदस्य कालेश्वर सोरेन ने उपायुक्त दुमका को आवेदन सौंपकर आवश्यक निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है। दिए गए आवेदन में बताया गया है कि जामा प्रखंड के कई गांवों में सड़क और पुलिया के अभाव में ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में हालात और भी गंभीर हो जाते हैं, जिससे लोगों का एक स्थान से दूसरे स्थान तक आना-जाना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- सड़क और नाला निर्माण नहीं होने से, ग्रामीणों को झेलनी पड़ रही भारी परेशानी आवेदन में प्रमुख रूप से चिकनियां पंचायत के ग्राम खिलकिनारी और ग्राम प्राणचक के बीच जोरिया पर पुलिया निर्माण, ढोढ़ल...