दुमका, जून 25 -- जामा, प्रतिनिधि।जामा चौक स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर मंगलवार शाम आंधी-तूफान और वज्रपात की चपेट में आने से खराब हो गया। बताया जा रहा है कि बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया, जिससे जामा चौक एवं आसपास के क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अचानक बिजली बाधित होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों एवं दुकानदारों ने विभाग से शीघ्र ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर फूंकने से पाइंदापुर में बिजली गुल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...