घाटशिला, अगस्त 30 -- बहरागोड़ा।झारखंड के बहरागोड़ा और ओडिशा के झारपोखरिया थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित जामसोला पुराने पुलिया से रविवार को ओडिशा के चांधुआ गांव के (कुम्हार टोला) निवासी रासबिहारी बेहरा नामक युवक ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अपनी टीवीएस स्टार सिटी मोटरसाइकिल (ओडी 11 एएम 1169) से पुलिया पर पहुंचा और गाड़ी वहीं खड़ी कर अचानक नदी में कूद गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही बहरागोड़ा और झारपोखरिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और ओडिशा पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर युवक के परिजनों को सूचित किया। वहीं घटना स्थल अंतरराज्यीय सीमा क्षेत्र होने के कारण ओडिशा की झारपोखरिया पुलिस अग्निशमन विभाग के साथ मिलकर तल...