कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के सीधामऊ गांव के मजरा गढ़ के रहने वाले किशेार मयंक उर्फ ऋषभ पुत्र देवेंद्र सिंह व नरेंद्र उर्फ अर्जुन पुत्र देवनारायण घर से बिना बताए गायब हो गए थे। मामले में उनके परिजनों की शिकायत पर 4अगस्त को गजनेर पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटी थी। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सकिय हुई पुलिस ने तकनीकी संसाधनों का उपयोग करने के साथ ही ऑपरेशन मुस्कान के तहत दोनों किशोरों को जामनगर गुजरात से बरामद कर लिया। एसओ गजनेर सनत कुमार ने बताया कि पूछताछ करने के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...