जामताड़ा स्टेशन का पुराना फुट ओवर ब्रिज बंद, नये ब्रिज से जारी रहेगा आवागमन
जामताड़ा, मार्च 7 -- जामताड़ा स्टेशन का पुराना फुट ओवर ब्रिज बंद, नये ब्रिज से जारी रहेगा आवागमन जामताड़ा,प्रतिनिधि।जामताड़ा रेलवे स्टेशन स्थित पुराने फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है। हालांकि रेलवे की ओर से बनाए गए नए फुट ओवर ब्रिज को चालू रखा गया है, जिससे यात्री आवाजाही कर सकते हैं। इस संबंध में स्टेशन मैनेजर एस के पासवान ने बताया कि 05 मार्च को आसनसोल के डीआरएम जामताड़ा स्टेशन के निरीक्षण पर आए थे। निरीक्षण के दौरान पुराने फुट ओवर ब्रिज के एक कोने को क्षतिग्रस्त पाया गया। इसके बाद डीआरएम ने सुरक्षा को देखते हुए पुराने फुट ओवर ब्रिज को तत्काल बंद करने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद पुराने फुट ओवर ब्रिज पर आवागमन रोक दिया गया। उन्होंने बताया कि नया फुट ओवर ब्रिज चालू है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.