जामताड़ा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया व हीमोफीलिया डे-केयर सेंटर का शुभारंभ
जामताड़ा, जून 30 -- जामताड़ा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को सदर अस्पताल, जामताड़ा में थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से जिले के थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया से पीड़ित मरीजों को अब उपचार एवं आवश्यक फैक्टर थेरेपी की सुविधा जिले में ही उपलब्ध होगी। इस उद्घाटन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने दो हीमोफीलिया मरीजों को फैक्टर थेरेपी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गंभीर एवं दुर्लभ बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर, सुलभ और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इस केंद्र के शुरू होने से मरीजों को इलाज के लिए दूसरे शहरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों की बचत होगी। मौके पर उपायुक्त आलोक कुमार, उप विकास आयुक्त असीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.