जामताड़ा, अप्रैल 10 -- जामताड़ा। जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू पांडेडीह मोहल्ला से 10 वर्षीय चंदा मुंडा संदिग्ध परिस्थितियों में रहस्यमय ढंग से लापता हो गई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि चंदा मुंडा जामताड़ा में अपनी ममेरी बहन रजनी तिर्की के साथ रह रही थी। दोनों मूल रूप से गुमला जिले की निवासी हैं। परिजनों के अनुसार, बच्ची अचानक घर से गायब हो गई, जिसके बाद काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। घटना की सूचना जामताड़ा थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश की जा रही है। साथ ही, संदिग्ध पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने भी बच्ची की जल्द से जल्द बरामदगी की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.