वार्ता, सितम्बर 22 -- हावड़ा-नई दिल्ली रेल मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब टाटा 18184 सुपरफास्ट ट्रेन की एक बोगी में अचानक आग लग गई। घटना जामताड़ा जिले के कालाझरिया रेलवे ट्रैक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बोगी से अचानक धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं, इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग ट्रेन से बाहर कूदने लगे। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को तुरंत रोक दिया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। करीब 45 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही, इस दौरान रेलवे स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग पर काबू पाया। यह भी पढ़ें- झारखंड के तीन शहरों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, केंद्र सरकार ने मांगा नया प्लान रेलवे स्टाफ ने तत्काल फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पाया। मौजूद रेलवे अधिकारी के मुताबिक, बोगी के अंडर-गियर से चिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.