जामताड़ा, मार्च 13 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड स्टेट बार काउंसिल (2026-31) के 23 पदों के लिए गुरुवार को जामताड़ा के जिला अधिवक्ता संघ परिसर में मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में 18 पुरुष और पांच महिला सदस्यों का चयन किया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और आईआरबी के जवान तैनात रहे। पूरे मतदान के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। चुनाव प्रक्रिया पर्यवेक्षक सतीश कुमार की निगरानी में संपन्न हुई। वहीं पीठासीन पदाधिकारी मोहनलाल बर्मन, सह पीठासीन पदाधिकारी अरविंद सरकार तथा मतदान पदाधिकारी उमेश चंद्र भैया और तुषार क्रांति घोष की देखरेख में मतदान कराया गया। जानकारी के अनुसार जामताड़ा जिले में कुल 216 मतदाताओं की सूची जारी की गई थी। इनम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.