जामताड़ा, जून 18 -- नालसा एवं झालसा के निर्देश पर भीषण गर्मी एवं लू से आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा द्वारा विशेष जनहित अभियान चलाया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव पवन कुमार के नेतृत्व में टावर चौक एवं सुभाष चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों, आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं, मजदूरों तथा राहगीरों के बीच ठंडा पेयजल एवं ओआरएस का वितरण किया गया। इस अवसर पर सचिव पवन कुमार ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस का सेवन करने तथा अनावश्यक रूप से तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की। उन्होंने लू के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता लेने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।कार्यक्रम के दौरान लोगों को गर्मी से बचाव के उपाय, स्वच्छ पेयजल के महत्व एवं स्वस्थ जीवनशै...