जामताड़ा में बंद मकान से 80 हजार के आभूषण चोरी
जामताड़ा, मार्च 29 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू टाउन मोहल्ला में चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए करीब 80 हजार रुपये मूल्य के आभूषण की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य किसी आवश्यक कार्य से बाहर गए हुए थे। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक के घर लौटने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पाया गया। अंदर प्रवेश करने पर देखा कि कमरे में रखी अलमारी खुली हुई है और उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। इसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना जामताड़ा थाना को दी। इस दौरान थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। वहीं एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाते हुए फिंगरप्रिंट व अन्य तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.