जामताड़ा, अप्रैल 30 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। गर्मी का मौसम शुरू होते ही जिले में भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट गहराने लगा है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जामताड़ा जिले के नाला, कुंडहित, नारायणपुर, फतेहपुर,करमाटांड़ तथा जामताड़ा प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में पानी संकट की स्थिति है। यह भी पढ़ें- पानी-बिजली पर 6 से 12 मई तक जिलावार भाजपा करेगी प्रदर्शनपानी की किल्लत मेंझिया, मुर्गाटोना, कुशियारा आदि गांवों में पीने के पानी की भारी किल्लत की शिकायत लगातार मिल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई चापाकल खराब पड़े हैं और कई जलमीनार सिर्फ शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। भाजपा सरकार के समय गांव-गांव में बनाए गए इन जलस्रोतों से बेहतर तरीके से पानी की आपूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.