जामताड़ा, मार्च 5 -- जामताड़ा में नशे में धूत कार चालक ने साइकिल सवार को गंभीर रूप से घायल किया जामताड़ा, प्रतिनिधि।जामताड़ा थाना क्षेत्रन्तर्गत कोलाडाबार गांव के समीप मंगलवार देर शाम में शराब के नशे में धूत एक कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी चार बाइक को टक्कर मार दी और आगे बढ़ते हुए साइकिल सवार मजदूर को भी घायल कर दिया। जामताड़ा की ओर से सतसाल की तरफ जा रही स्विफ्ट कार (जेएच 01 सीपी 6212) ने कोलाडाबर के पास चार बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार सड़क में जा रहे साइकिल सवार रमेश मिर्धा (पाथरचापड़ा निवासी) को टक्कर मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को स्थानीय लोगों ने तुरंत पकड़कर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कोलाडाबर के समीप सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना की पुलिस मौक...