जामताड़ा, मई 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा जिले में गुरुवार शाम तेज हवा के साथ आई आंधी और बारिश के बाद बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक बदले मौसम के कारण कई जगहों पर पेड़ गिरने और बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली गुल होने से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। लोगों को पेयजल, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कई स्थानों पर तकनीकी कार्य और ट्रायल भी बाधित हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी तेज थी। जिसके चलते बिजली व्यवस्था पर व्यापक असर पड़ा। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से चुंगलखार फीडर के दर्जनों गांवों की बत्ती गुल इधर, बिजली विभाग की टीमों को मरम्मत कार्य में लगाया गया है और आपूर्ति जल्द बहाल करने का प्रयास जारी है। यह...