जामताड़ा, मार्च 6 -- जामताड़ा। जामताड़ा आरपीएफ की टीम ने जसीडीह से बेंगलुरु जा रही साप्ताहिक 22306 बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन से पांच नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू किया। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के संरक्षण में सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार मधुपुर स्थित आश्रय संस्था को दिल्ली के जीआरसी हेल्पलाइन से सूचना मिली कि ट्रेन में बड़ी संख्या में नाबालिग बच्चों को ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही संस्था की दीपा कुमारी ने मधुपुर आरपीएफ से संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद आरपीएफ अधिकारियों ने कंट्रोल रूम से समन्वय स्थापित कर ट्रेन में जांच अभियान शुरू किया। जीआरसी से मिली सूचना के अनुसार ट्रेन में करीब 25 बच्चों के होने की आशंका जताई गई थी। हालांकि आरपीएफ टीम की जांच में पांच नाबालिग बच्चे ही मिले। बताया गया कि ये सभी बच्चे उत्तर प्रदेश के...