जामताड़ा, अप्रैल 30 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों (डीडीओ) के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कोषागार से विपत्रों की निकासी से पूर्व आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करना था। मौके पर डीसी ने हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न कोषागारों में वेतन मद में अवैध निकासी के मामलों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कर्मचारी विवरण में छेड़छाड़, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निकासी और राशि का अन्य खातों में अंतरण जैसे प्रकरण सामने आए हैं। इन घटनाओं की रोकथाम के लिए वित्त विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।

बिना सत्यापन के अप्रैल माह के भुगतान पर रोक: डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अप्रैल 2026 के वेतन की...