जामताड़ा में कोयला लदे डंपरों की जांच,तिरपाल नहीं लगाने पर चेतावनी
जामताड़ा, मई 13 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिले में अवैध खनन एवं कोयला परिवहन पर निगरानी को लेकर खनन विभाग लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में मंगलवार को खनन निरीक्षक अखिलेश कुमार के नेतृत्व में चितरा से जामताड़ा रेलवे साइडिंग आने वाले कोयला लदे डंपरों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान रामबाड़ी एवं कलाडाबर क्षेत्र में करीब 20 कोयला लदे डंपरों की जांच की गई। इस दौरान वाहनों के परिवहन संबंधी कागजात, चालान एवं अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण में सभी वाहनों के कागजात सही पाए गए। जिस पर विभाग ने संतोष जताया। हालांकि जांच के दौरान कई डंपरों में कोयले को तिरपाल से ढककर नहीं ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- ओवरलोड डंपर पर बड़ी कार्रवाई, दो लाख से अधिक का जुर्माना इसे गंभीरता से लेते हुए खनन निरीक्षक ने वाहन चालकों एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.