जामताड़ा, दिसम्बर 11 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। कृषि विभाग द्वारा जिले के 26 किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र में माली प्रशिक्षण के दूसरे दिन बुधवार को पौध तैयार करने और लगाने की तकनीक सिखाई गई। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अच्छी फसल के लिए स्वस्थ और मजबूत पौध तैयार करना सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने किसानों को बीज बोने की सही विधि भी बताई। इसके अनुसार, किसी भी बीज को बोने से पहले कम-से-कम 24 घंटे पानी में भिगोना चाहिए, ताकि बीज मुलायम हो और अंकुरण में समस्या न आए। किसानों को पॉली शेड में पौध तैयार करने की तकनीक की जानकारी भी दी गई। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ अशोक कुमार ने भी किसानों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इस कार्यक्रम में मोहम्मद सोहेल अहमद, आज़ाद अंसारी, समीर मंडल, रियासत अंस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.