जामताड़ा, अप्रैल 6 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हटिया बाजार रोड स्थित शिव मंदिर के समीप अभय गुप्ता के घर में छापेमारी की। इस दौरान पश्चिम बंगाल निर्मित विभिन्न ब्रांड की 74 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसके अलावा टीम ने मौके से 47 पीस केन बीयर भी जब्त किया। बरामद शराब की मात्रा लगभग 25 लीटर तथा बीयर की मात्रा करीब 24 लीटर बताई जा रही है। उत्पाद विभाग के अनुसार, अवैध रूप से शराब के भंडारण की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...