जामताड़ा, दिसम्बर 7 -- जामताड़ा महाविद्यालय में 4 जनवरी को मनाया जाएगा सोहराय जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में सोहराय पर्व मनाने की तैयारियों को लेकर छात्र-छात्राओं की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाजीर सोरेन ने की। जिसमें जामताड़ा महाविद्यालय एवं जामताड़ा संध्या महिला महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी 4 जनवरी 2026 को महाविद्यालय प्रांगण में दिसोम सोहराय धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोहराय कार्यकारी समिति का गठन भी किया गया। जिसमें विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। छात्रों ने बताया कि यह पर्व सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक विरासत को सहेजने का महत्वपूर्ण अवसर है। कॉलेज प्रशासन ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया है। बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.