जामताड़ा, मई 19 -- जामताड़ा। जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने बीते सोमवार को करमाटांड़ थाना क्षेत्र से पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। एसपी शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया पुनि-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के रतनोडीह पहाड़िया टोला स्थित तालाब के पास घेराबंदी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक अन्य आरोपी को फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में रिजवान अंसारी (19), वसीर अंसारी (30), सकलेन अंसारी (19), सफाउद्दीन अंसारी (20) तथा मुजाहिद अंसारी (21) शा...