गोड्डा, जनवरी 7 -- गोड्डा। स्थानीय गांधी मैदान में झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ के अंतर्गत खेले गए अंडर 19 मुकाबले में जामताड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकुड़ को 6 विकेट से पराजित किया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकुड़ की टीम 32.5 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकुड़ की ओर से कुनाल दास ने 29 रनों की अहम पारी खेली। जामताड़ा के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की, जिसमें चिन्मय चिराग झा ने 6.5 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं प्रवीण यादव ने 6 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए जामताड़ा अंडर-19 ने 20.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 111 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम किया। प्रवीण यादव ने 34 गेंदों में 41 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि आयन माजी* ने 29 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लि...