जामताड़ा, फरवरी 3 -- जामताड़ा नगर निकाय चुनाव: अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, वार्डों में भी नामांकन जोरों पर जामताड़ा, प्रतिनिधि। जामताड़ा में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती जा रही है। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता पूनम कच्छप के कार्यालय कक्ष में अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए चमेली देवी, आशा गुप्ता एवं रीना कुमारी अपने-अपने समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचीं और आरओ सह एसी पूनम कच्छप के समक्ष नाम निर्देशन प्रपत्र जमा किया। नामांकन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। नामांकन के बाद प्रत्याशियों ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसंपर्क भी किया। वहीं, समाहरणा...