जामताड़ा, अप्रैल 3 -- जामताड़ा। जिला प्रशासन की ओर से जामताड़ा थाना अंतर्गत शहरी क्षेत्र के सिटी हॉस्पिटल एवं मंगलम नेत्रालय पर वित्तीय फर्जीवाड़ा के आरोप में जामताड़ा थाना में प्राथमिक दर्ज करवायी गई है। अंचल अधिकारी जामताड़ा अविश्वर मुर्मू के आवेदन पर दोनों अस्पताल के एमडी एवं प्रबंधन के विरुद्ध लाखों रुपए के वित्तीय फर्जीवाड़ा के आरोप में जामताड़ा थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। विदित हो कि डीसी के नेतृत्व में जिला स्तरीय टीम की ओर से बीते 24 मार्च को शहर के दोनों अस्पताल का जांच किया गया था। जिसमें आयुष्मान भारत योजना में लाखों रुपए के वित्तीय फर्जीवाड़ा की बात सामने आई थी। जिसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच करवायी गई। अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा डीसी रवि आनंद को दिए ग...