जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन का गठन
जामताड़ा, जुलाई 1 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिले में टेबल टेनिस खेल को बढ़ावा देने की दिशा में मंगलवार को अहम पहल करते हुए जामताड़ा जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन का गठन किया गया। नगर के एक निजी होटल में झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के प्रतिनियुक्त ऑब्जर्वर एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
नई कार्यकारिणी का गठन बैठक में झारखंड राज्य टेबल टेनिस एसोसिएशन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साकेत सिन्हा, उपाध्यक्ष अजय महाजन तथा जिला ओलंपिक संघ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक दुबे की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें संजय बर्मन को मुख्य संरक्षक, विपिन दुबे को अध्यक्ष, जतिन परशुरामका व विजय तिवारी को उपाध्यक्ष तथा सौगत माहता को महासचिव चुना गया। लता कौशर, चंदन केसरी और विभाष कुमार संयुक्त सचिव तथा मित्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.