जामताड़ा कॉलेज में नशा उन्मूलन पर विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को दी कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी
जामताड़ा, जुलाई 20 -- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), जामताड़ा द्वारा संचालित 90 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जामताड़ा कॉलेज में नशा उन्मूलन विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो कौशल कुमार ने की।
नशे के दुष्प्रभाव मौके पर डीएलएसए के सचिव पवन कुमार ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और कौशल विकास के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नालसा (लीगल सर्विसेस टू द विक्टिम ऑफ ड्रग एब्यूज एंड इराडिक्शन ऑफ ड्रग मिनेस) स्कीम, 2015 के तहत नशा पीड़ितों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.