जामताड़ा, फरवरी 26 -- नाला। प्रतिनिधि जामताड़ा के नाला थाना क्षेत्र के परिहारपुर स्थित बंद पड़ी कोयले की खदान में चाल धंसने की घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलने पर आसपास से भारी संख्या में लोग पहुंच गए और बचाव कार्य में लग गए। इस हादसे में चर्चा है कि चार मजदूर मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो और थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बंद खदान से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की भी घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.