धनबाद, अप्रैल 23 -- जामताड़ा निवासी राजेश मृधा की पत्नी आरती ने 13 अप्रैल को जामताड़ा सदर अस्पताल में तीन शिशुओं को जन्म दिया। जन्म के बाद तीनों नवजातों की तबीयत ठीक नहीं थी। इसके चलते डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार को राजेश तीनों बच्चों को लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां शिशु रोग विभाग में उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में तीनों बच्चों की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। राजेश ने बताया कि उनके पहले से दो बेटे हैं और वे एक बेटी की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन इस बार भी उन्हें तीन बेटे ही हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...