जामताड़ा : सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
जामताड़ा, जून 30 -- नारायणपुर। गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के कोरीडीह-वन गांव के समीप मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुटबेरिया गांव निवासी कुतबूल अंसारी के 22 वर्षीय पुत्र इर्शाद अंसारी अपने एक साथी के साथ जामताड़ा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान नारायणपुर की ओर से आ रही एक पिकअप वैन से उनकी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोरीडीह-वन गांव के समीप गोबिन्दपुर-साहेबगंज स्टेट हाईवे को जाम कर दिया। सूचना मिलते ही नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराने तथा यातायात बहाल कराने का प्रयास कर रही है। शवों को कब्जे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.