जामताड़ा: रामनवमी पर शिव मंदिर में दिखा उत्साह, मंत्री और डीसी ने खेली लाठी
जामताड़ा, मार्च 28 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। रामनवमी के पावन अवसर पर शहर के पुराना हटिया रोड स्थित शिव मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी एवं डीसी रवि आनंद ने पारंपरिक लाठी खेल में हिस्सा लेकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों ने लाठी चलाकर न केवल परंपरा को जीवंत किया, बल्कि युवाओं को भी इससे जुड़ने का संदेश दिया। उनके इस अंदाज को देखकर उपस्थित श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मौके पर एसपी राजकुमार मेहता,झामुमो नेता अशोक मंडल,चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,विनोद क्षत्रि,इरशाल उल हक आरसी सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.