जामताड़ा, अप्रैल 26 -- अद्भुत: एक साथ परिणय सूत्र में बंधे 51 जोड़े :: लीड जामताड़ा के गांधी मैदान में सामूहिक विवाह समारोह, समाज सेवा और बेटी सम्मान का बना अनोखा उदाहरणजामताड़ा,प्रतिनिधिजिले के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रविवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में किया गया। इस अवसर पर 51 कन्याओं का विवाह एक साथ संपन्न कराया गया। जिसे देखने और आशीर्वाद देने के लिए शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पूरा गांधी मैदान खुशियों, उल्लास और मंगल गीतों से गूंज उठा। यह कार्यक्रम न केवल विवाह समारोह था। बल्कि समाज को बेटी सम्मान, सामाजिक एकता और सहयोग का संदेश देने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन भी बन गया।51 यह भी पढ़ें- गोला में वैवाहिक समारोह बना सामाजिक एकता का संगम दूल्हों ...