जामताड़ा, अप्रैल 30 -- जामताड़ा,प्रतिनिधि।डीसी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं झारखंड बालिका आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 से 9 तक नामांकन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन प्रक्रिया, सीट निर्धारण, विभागीय गाइडलाइन एवं प्रखंड स्तरीय अनुशंसा की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अनुशंसाएं नियमावली के अनुरूप हों। किसी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 382 रिक्त सीटों के विरुद्ध 382 छात्राओं की अनुशंसा की गई है। यह भी पढ़ें- पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.