जामताड़ा, मई 20 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 201 डीएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कई जिलों में नए पदस्थापन किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक परिवीक्षाधीन वसीम रजा को एसडीपीओ जामताड़ा बनाया गया है। वहीं नीलम कुजूर को मुख्यालय डीएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है। अमित रविदास को साइबर डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा किशोर तिर्की, जो वर्तमान में एसडीपीओ साहेबगंज हैं, उन्हें एसडीपीओ नाला बनाया गया है। नव प्रोन्नत डीएसपी देवेन्द्र कुमार वर्मा को आईआरबी-1 झिलुआ भेजा गया है। यह भी पढ़ें- राज्य में 201 डीएसपी का तबादला, जिले में भी पांच बदले गए मुख्यालय डीएसपी जामताड़ा संजय कुमार सिंह का त...