जामताड़ा, अक्टूबर 30 -- जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और खूंटी को मिला मेडिकल कॉलेज का तोहफा -जामताड़ा के बच्चे अब बनेंगे डॉक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं में होगी क्रांति। जामताड़ा, प्रतिनिधि। झारखंड की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह और खूंटी जिलों में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। इस निर्णय से पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह केवल एक इमारत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष, दूरदृष्टि और जनता के विश्वास का परिणाम है। जामताड़ा को अब स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी। जहां पहले लोग जामताड़ा का नाम भी नहीं जानते थे, वहीं अब यहां के बच्चे डॉक्टर बनेंगे और यहां से डॉक्टर तैयार होंगे। उन्होने आगे कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.