जामटोली पहाड़ पर मिट्टी भराई को लेकर उठे सवाल, जिप अध्यक्ष ने की जांच
सिमडेगा, जून 30 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। कोलेबिरा पंचायत के जामटोली पहाड़ पर ट्रैक्टरों के माध्यम से मिट्टी डाले जाने का कार्य इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर पहाड़ के ऊपर मिट्टी क्यों डाली जा रही है और इसका उद्देश्य क्या है। जानकारी के अनुसार खनन विभाग द्वारा पहाड़ पर मिट्टी भराई कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मिट्टी पर पौधारोपण किया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि चट्टानी पहाड़ पर डाली गई मिट्टी बरसात में बह जाने की आशंका है। ऐसे में वहां लगाए जाने वाले पौधे कितने दिनों तक जीवित रह पाएंगे, यह बड़ा सवाल है। लोगों का कहना है कि यदि मिट्टी ही नहीं टिकेगी तो पौधों को आवश्यक पोषक तत्व कैसे मिलेंगे। इधर जिप अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग ने जामटोली पहाड़ पहुंचीं और मौके का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.