सीवान, मार्च 17 -- बड़हरिया। ईद को लेकर हमेशा जामो चौक और थाना चौक पर स्थानीय प्रशासन के तरफ से ट्रैफिक व्यवस्था की जाती थी। दोनों तरफ बैरिकेटिंग कर केवल बाइक और बाजार जाने वालो की प्रवेश की इजाजत रहती थी। लेकिन इस वर्ष स्थानीय प्रशासन से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की गई है। इधर पुलिस पदाधिकारी से कहने पर नगर पंचायत कह कर टाल दिया जाता है तो कभी कभार चौक पर पुलिस कमान को संभालते है। तो जाम से निजात तो मिल पता है। हालांकि की इस जाम से खामियाजा सीधे दुकानदार और बाजार करने वाले ग्राहकों को भुगतनी पड़ती है। जिससे एक रोजेदार रोजा रखकर समान की खरीदारी करने आते है और वगैर खरीदारी के वापस लौटते है। दुकानदार कामरेड कमालुद्दीन अहमद, एकरामुल हक, शहरुल खान, मंटू खान, अरविंद श्रीवास्तव, तनवीर जकी, ईश्वर शर्मा, नवाब अहमद, आजाद अहमद, मो अली, नजीर अ...