मुंगेर, मार्च 7 -- टेटिया बंबर , एक संवाददाता। मुंगेर जिला नियोजनालय द्वारा टेटिया बंबर प्रखंड कार्यालय परिसर में 7 मार्च को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी सिस सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड विभिन्न पदों पर भर्ती करेगी। बीडीओ निशा राय ने बताया कि इस जॉब कैंप में सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, सुरक्षा अधिकारी और कैश कस्टोडियन सहित कई पदों के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.