रांची, मार्च 7 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के अंसार नगर स्थिति मस्जिद ए जाफरिया में शनिवार को इफ्तार हुई। समाजसेवी सैयद समर अली जाफरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आलिम मौलाना सैयद तहजीबुल हसन रिजवी ने सभी रोजेदारों के साथ अल्लाह तबारक व ताला के बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क की अमनचैन, राज्य की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी। मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों ने एक साथ रोजा इफ्तार किया। मौलाना तहजीबुल हसन ने बताया कि रमजान-उल-मुबारक का यह पाक व पवित्र महीना रहमतों व बरकतों से भरपूर है। अल्लाह पाक इफ़्तार कराने वाले शख्स को रोजेदार के बराबर सवाब अता फरमाता है। सैयद समर अली ने कहा कि रोजा इफ्तार से पूर्व ईरान की फतह के लिए दुआ की गई। साथ ही अयातुल्लाह खामनाई कि शहादत को याद कर उनके दर्जात बुलंदी की दुआ की गई। इफ्तार के बाद स्वर्गीय सैयद मोहम...