जाफराबाद से निकला 28 सफर का मातमी जुलूस
अंबेडकर नगर, अगस्त 13 -- सैदापुर, संवाददाता। जाफराबाद स्थित मरहूम हाजी शहादत हुसैन के अजाखाने से अंजुमन हुसैनिया रजि. के तत्वावधान में 28 सफर का वार्षिक मातमी जुलूस निकाला गया। मौलाना मेहंदी हसन वाइज की मजलिस के बाद जुलूस का आगाज हुआ। ताबूत हजरत रसूले खुदा, हजरत इमाम हसन, अलम और जुलजनाह की जियारत कराई गई। नौहाख्वान मोहम्मद जाफर और अली हैदर ने तारीखी नौहा पढ़ा, जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं। मौलाना रहबर सुल्तानी और मीसम रजा जाहिदी ने इमाम हसन की शहादत का जक्रि किया। जुलूस में करीब दो दर्जन अंजुमनों ने नौहाख्वानी कर कर्बला के 72 शहीदों को याद किया। मेहमान अंजुमन हुसैनिया ने जंजीर का मातम किया। जाफराबाद का केंद्रीय जुलूस शाम चार बजे निकला और उस्मानपुर होते हुए चिलवनिया स्थित कर्बला बड़ी दरगाह पहुंचा, जहां देर शाम समापन हुआ। सुरक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.